Find Us OIn Facebook



 *रांची:झारखण्ड भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से मुलाक़ात कर भाजपा नेता राजेन्द्र साहू के हत्यारों को अविलंब गिरफ़्तार करने की मांग की। साथ ही प्रदेश में ध्वस्त विधि व्यवस्था, बढ़ते अपराध, लूट, बलात्कार, हत्या, रंगदारी, गैंगवार और राज्य में अपराधियों का साम्राज्य स्थापित होने को लेकर भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को बताया कि विगत 12 जुलाई को धनबाद के टुंडी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक शंकर प्रसाद की हत्या, 23 जुलाई को खूँटी में युवा किसान चमरा मुंडा की हत्या, 27 जुलाई को भाकपा नेता सुभाष मुंडा की निर्मम हत्या, 1 अगस्त को झरिया में धनंजय यादव की हत्या, भुरकुंडा में होटल संचालक रोशन साव की हत्या, 11 अगस्त को रांची के नज़दीक चिरौंदी में जूस दुकान के संचालक मुकेश साव और रोहन साव की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। झारखण्ड में हर तबका दहशत में है और अपराधी, हत्यारे पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं। सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की माँग करते हुए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपा।।*

Post a Comment

और नया पुराने